{"_id":"6642946ac640624ec1080224","slug":"anurag-and-jairam-will-go-with-sudhir-cm-sukhu-will-go-with-jaggi-kangra-news-c-95-1-ssml1008-134432-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुधीर के साथ अनुराग और जयराम, जग्गी के साथ जाएंगे सीएम सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुधीर के साथ अनुराग और जयराम, जग्गी के साथ जाएंगे सीएम सुक्खू
Tue, 14 May 2024 04:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 14 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में लोकसभा के लिए नामांकन भरते हुए आजाद प्रत्याशी केहर सिंह।
धर्मशाला। हॉट सीट धर्मशाला में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी मंगलवार को धर्मशाला सीट से चुनाव नामांकन भरेंगे। सुधीर के नामांकन के लिए केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला पहुंच रहे हैं।
नामांकन के बाद चुनावी रैली भी होगी, जिसमें ये दोनों नेता लोगों को संबोधित करेंगे तो दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सीपीएस विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। कांग्रेस भी नामांकन के बाद चुनावी रैली को संबोधित करेगी और विपक्ष में बैठे भाजपा नेता और भाजपा के प्रत्याशी पर निशाना साधेंगे। इस दौरान दोनों पाटियों के नेताओं की ओर से शक्ति प्रदर्शन की भी संभावना है।
भाजपा मंडल के अध्यक्ष डॉ. विशाल नैहरिया ने कहा कि सुधीर शर्मा मंगलवार को सुबह 11:30 बजे नामांकन भरेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी मंगलवार सुबह 11.00 बजे को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद दाड़ी मेेला ग्राउंड में रैली होगी।
लोकसभा के लिए आठ, धर्मशाला विस के लिए दो नामांकन
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से सोमवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इन चार नए नामांकन के साथ अब कुल नामांकन की संख्या आठ पहुंच गई है। सोमवार को क्षेत्रीय गठबंधन के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के घोषित उम्मीदवार डॉ. संजीव गुलेरिया ने धर्मशाला चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय गठबंधन के चेयरपर्सन पीसी विश्वकर्मा, संयोजक सुभाष शर्मा, स्वाभिमान पार्टी अध्यक्ष बलदेव सूद, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के श्री सिंह, अशोक मुदरानिया, विजय डोगरा, विजिंदर सिंह पठानिया, संजीव महाजन, योगेश डोगरा एवं अन्य उपस्थित रहे। बहुजन समाज पार्टी से रेखा रानी ने, जबकि विजय कुमार ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर नामांकन भरा। केहर सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।
अब तक ये भर चुके नामांकन
जयसिंहपुर के संघोल निवासी अचल सिंह ने निर्दलीय, डॉ. राजीव भारद्वाज ने भाजपा, आनंद शर्मा कांग्रेस और नारायण सिंह डोगरा हिमाचल जनता पार्टी से नामांकन कर चुके हैं। विधानसभा उपचुनाव के लिए बलेहड़ निवासी सतीश कुमार और पद्धर राकेश कुमार ने नामांकन भरा है।
15 मई को सभी नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और 17 मई को जो उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहे वह नामांकन वापस ले सकता है। इसके बाद 1 जून को मतदान और 4 जून को परिणाम घोषित होगा।