फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   animal shed on fire in kangra

हिरण पंचायत में पशुशाला राख

Wed, 20 Jan 2021 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
animal shed on fire in kangra
ज्वालामुखी की हिरन पंचायत में जली पशुशाला। - फोटो : Kangra
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी उपमंडल की हिरण पंचायत के चाडल गांव में बुधवार दोपहर को पशुशाला में आग लगने से करीब 50 हजार का नुकसान हो गया। हिरण पंचायत के पूर्व प्रधान शिव कुमार के अनुसार चाडल गांव के वार्ड 7 में रमेश चंद पुत्र संतराम की पशुशाला में दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पशुशाला में आग की लपटें उठतीं देखकर रमेश चंद ने अपने घर की बिजली को बंद करवा दिया। अन्यथा 20 मीटर की दूरी पर घर में भी आग पहुंच सकती थी। परिजनों ने तुरंत अग्निशमन अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर अग्निशमन की गाड़ी व अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। पशुशाला में कोई पशु नहीं था। इमारती लकड़ी, चारा, फीड, शेड सब कुछ जलकर राख हो गया। रमेश चंद के अनुसार करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed