फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Amar Ujala Education Campaign: Trying to instill lost confidence in Corona

अमर उजाला शिक्षा अभियान : कोरोना में खोया आत्मविश्वास जगाने की कोशिश

Wed, 30 Mar 2022 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2022 12:33 AM IST
सार

कोरोना काल के कारण करीब दो वर्ष तक बंद रहे स्कूलों में पहुंचे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी खासा असर पड़ा था। बच्चे कई प्रकार के रोगों से घिर गए थे, जिन्हें फिर से स्कूल के माहौल में ढालने के लिए स्कूल प्रबंधन ने खासी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Amar Ujala Education Campaign: Trying to instill lost confidence in Corona
अनीश बनियाल, प्रधानाचार्य - फोटो : Kangra

विस्तार

कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों की भरपाई के लिए शिक्षक पूरी तरह से जुट गए हैं। शिक्षकों ने जहां अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश की है, वहीं उनका मनोबल बढ़ाने के लिए स्कूलों में कई प्रकार के कार्यक्रम भी करवाए गए हैं।

विज्ञापन


इन कार्यक्रमों में भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटकों के अलावा चित्रकला प्रतियोगिताओं को भी शामिल गया है। गौर रहे कि कोरोना काल के कारण करीब दो वर्ष तक बंद रहे स्कूलों में पहुंचे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी खासा असर पड़ा था। इस दौरान बच्चे खेल गतिविधियों से दूर रहने के कारण कई प्रकार के रोगों से घिर गए थे, जिन्हें फिर से स्कूल के माहौल में ढालने के लिए स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ स्कूलों में तैनात पीटीआई व डीपीई ने भी खासी भूमिका निभाई है। बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए स्कूलों में खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


अभिभावकों के साथ की काउंसलिंग: अनीश
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चढ़ी के प्रिंसिपल अनीश बनियाल ने बताया कि कोरोना काल के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों में काफी बदलाव दिखे। सबसे पहले बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया। जो बच्चे नियमित स्कूल आ रहे थे और जो नहीं आ रहे थे, उनकी अलग-अलग लिस्ट बनाई गई। उसके बाद बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग कर उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों की कोरोना काल में छूटी पढ़ाई की भरपाई करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटनेस के सिखाए गए गुर : पंकज
वहीं पीटीआई पंकज कुमार ने बताया कि कोरोना काल में ही बच्चों को फिट रखने के लिए कार्य किया गया। उन्हें दौड़ लगाने, वार्मअप करने सहित कई गतिविधियों से वीडियो के माध्यम से अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में ग्रुप में खेली जाने वाली खेलों पर प्रतिबंध था। इसके चलते स्कूली बच्चों को दौड़ लगाने, वार्मअप करने, गेंद को बांध कर प्रैक्टिस करने सहित अन्य कई प्रकार की गतिविधियां करवाई गईं, जिससे वह फिट रह सकें। वहीं स्कूल खुलने के बाद उन्हें पूरे कोविड प्रोटोकाल के तहत घर में भी प्रैक्टिस करने के गुर सिखाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed