{"_id":"6a4e686f4c3c0322e30e5e48","slug":"allegations-of-assault-and-abusive-behavior-against-an-officer-deployed-on-election-duty-kangra-news-c-95-1-kng1004-243794-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप
Thu, 09 Jul 2026 08:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। वर्ष 2024 के धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी निभा रहे एक अधिकारी से कथित मारपीट, धमकी और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह मामला जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित अधिकारी ने शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2024 के विधानसभा उपचुनाव में ड्यूटी के समय कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज की और उन्हें धमकियां दीं। इसके साथ ही आरोपियों ने उनकी छवि धूमिल करने का भी प्रयास किया।
शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि घटना से जुड़े भ्रामक वीडियो जानबूझकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए, जिससे उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष पुनः जांच करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस थाना धर्मशाला में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।