फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Akash wrestler from Pathankot won the wrestling competition of Gwal Tilla Chhinj fair

Kangra News: पठानकोट के आकाश पहलवान ने जीता ग्वाल टिल्ला छिंज मेले का दंगल

Sun, 20 Apr 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Akash wrestler from Pathankot won the wrestling competition of Gwal Tilla Chhinj fair
ग्वाल टिल्ला छिंज मेले में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए। स्रोत: संवाद
बड़ी माली के विजेता को 30,000 और उपविजेता को 21000 रुपये इनाम देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

थुरल(कांगड़ा)। तीन दिवसीय ग्वाल टिल्ला छिंज मेले का बड़ी माली के साथ समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि थुरल के प्रमुख व्यवसायी मुनीष राणा रहे।
मेला कमेटी प्रधान मोहर सिंह राणा ने मुख्यातिथि को पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। कुश्ती प्रतियोगिता में ग्वाल टिल्ला केसरी का खिताब मयंक ने शिवांश को पटखनी देकर जीता। विजेता को 600 रुपये और उपविजेता को 500 रुपये दिए गए। वहीं, छोटी माली के विजेता पहलवान निशांत बिलासपुर को 8000 रुपये और गागर तथा उपविजेता पहलवान प्रिंस मंडी को 7000 रुपये दिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार, बड़ी माली के विजेता पहलवान आकाश पठानकोट को 30,000 रुपये व गागर और उपविजेता पहलवान शेरा अमृतसर को 21000 रुपये दिए गए। मेले के मुख्यातिथि मुनीष राणा ने मेला कमेटी को 21000 रुपये दिए। छिंज मेले के शुभारंभ के मुख्यातिथि बच्छवाई पंचायत के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी गुड्डू राणा ने कमेटी को 21000 रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पार्षद राजेश धीमान, बलदेव राणा, कुमेर कटोच, सुरजीत कटोच, देशराज लोकू, विनोद शर्मा, अमित राणा, जसवंत राणा, मनोहर राणा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed