फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Agniveer was made four months ago... now Lal has arrived wrapped in the tricolor.

Kangra News: चार महीने पहले बना था अग्निवीर... अब तिरंगे में लिपटा आया लाल

Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Agniveer was made four months ago... now Lal has arrived wrapped in the tricolor.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल की ग्राम पंचायत शिवनाथ के बरवाड़ा गांव में शनिवार को 21 वर्षीय अग्निवीर सैनिक अर्पित कौंडल पुत्र हेमराज का पार्थिव शरीर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। अर्पित चार महीने पहले ही अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे, लेकिन प्रशिक्षण के दौरान बीमारी के कारण वीरवार को उनका निधन हो गया। सैन्य सम्मान के साथ अर्पित को अंतिम विदाई दी। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है और पिता हेमराज बेसुध हैं। 20 साल के अर्पित दो बहनों के अकेले भाई थे। उनके पिता हेमराज मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10 बजे अर्पित कौंडल का पार्थिव शरीर जब आर्मी के वाहन से देहरा पहुंचाया गया तो वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर आंख नम थी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस वीर सपूत को हर किसी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। पंचायत प्रधान रंजना नरोत्रा ने बताया कि अर्पित का चयन पिछले साल 22 अक्तूबर को हुआ था। इसके बाद वह पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। कुछ दिन से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वीरवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि इलाज के दौरान अर्पित की मृत्यु हो गई है। इस दौरान पूर्व विधायक होशियार सिंह, तहसीलदार कर्मचंद कालिया, कांग्रेस नेता पुष्पिंद्र ठाकुर, पंचायत प्रधान रंजना नरोत्रा, उप प्रधान रवि कुमार, पूर्व उप प्रधान करनैल पटियाल और अभिषेक नरोत्रा ने भी अर्पित को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed