फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   agitation against fourlane

फोरलेन के विरोध में रोज एक घंटा दुकानें बंद रखेंगे व्यापारी

Wed, 20 Apr 2022 08:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
agitation against fourlane
शाहपुर में फोरलेन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रभावित और व्यापारी। - फोटो : Kangra
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर में प्रस्तावित फोरलेन का फिर से विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को फोरलेन के विरोध में शाहपुर के व्यापारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम शाहपुर को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने फैसला लिया कि सुबह 9 से 10 बजे तक एक घंटा अपनी दुकानें व व्यापारिक संस्थान बंद रखेंगे। फोरलेन प्रभावितों ने ऐलान किया है कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है।
विज्ञापन

फोरलेन संघर्ष समिति ने सरकार से एक बार फिर से पुनर्विचार कर शाहपुर बाजार को बचाने के लिए बाईपास या फ्लाईओवर का निर्माण करवाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण से शाहपुर बाजार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। कई लोग ऐसे हैं जो कई पीढ़ियों से यहां दुकानें कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। कई लोगों ने अपनी जीवनभर की जमापूंजी से मकान व दुकानें बनाए हैं, जो पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। अधिकतर लोगों पर बैंकों का लाखों रुपये का ऋण है और फोरलेन निर्माण से सब कुछ तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार मुआवजा भी बहुत कम दे रही है। इस मुआवजे से न तो नई जगह जमीन खरीदी जा सकती है और न ही भवन व दुकानों का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शाहपुर के व्यापारी अब तब तक आंदोलन करेंगे, जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता। इस दौरान शाहपुर व्यापार मंडल और फोरलेन प्रभावितों ने फोरलेन संघर्ष समिति का गठन किया। डॉ. श्रीकांत लगवाल को अध्यक्ष और राजीव महाजन को महासचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed