{"_id":"62aa275471862446fa4be658","slug":"agitaion-kangra-news-sml4122471147","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के कार्यालय का किया घेराव
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का पेयजल समस्या को लेकर घेराव करने पहुंचीं सुनपुर पं?
- फोटो : Kangra
Link Copied
बैजनाथ (कांगड़ा)। समीपवर्ती सुनपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार में पेयजल किल्लत का सामना कर रहे महिलाओं ने बुधवार को जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में घेराव किया। सुरेंद्र कुमार, बिलो देवी, इंदु बाला, रेनू, सुमना देवी, कमला देवी, रजनी, लक्ष्मी, अर्चना व रितु आदि का कहना है कि पिछले कई दिन से पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने से परेशान हैं। दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उपप्रधान अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि दो साल पूर्व जनमंच कार्यक्रम में पेयजल समस्या का मामला उठाया था। उस समय विभाग के अधिकारियों ने पंचायत की 80 फीसदी घरों में पेयजल समस्या का निदान कर दिया था। पंचायत के अन्य घरों को आधी इंच पाइप से कनेक्शन दिए गए हैं। इसके चलते पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि पंचायत में एक भी जल रक्षक नहीं है। उन्होंने पेयजल समस्या दूर करने का आग्रह किया है। अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।