फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After Jadrangal, now the land in Sakoh is also insufficient for CU

जदरांगल के बाद अब सकोह में भी हाथ लगी निराशा

Fri, 03 Sep 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
After Jadrangal, now the land in Sakoh is also insufficient for CU
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला में बनने वाले 30 फीसदी कैंपस के लिए अब सकोह में भी सीयू प्रशासन के निराशा ही हाथ लगी है। सकोह में भवन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि नहीं मिल पाई है। धर्मशाला में बनने वाले सीयू के 30 फीसदी हिस्से के लिए अब केंद्रीय विवि प्रशासन नई जगह भूमि की तलाश करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को कैंपस के लिए सकोह में दो जगह भूमि का निरीक्षण किया। लेकिन दोनों ही जगह भवन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि नहीं मिल पाई। वहीं इसके बाद सीयू प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के तहत आते सुधेड़ में भी भवन निर्माण के लिए संभावनाएं तलाशीं, लेकिन वहां पर भी पर्याप्त भूमि की उपलब्धता भवन निर्माण की संभावनाओं के आगे आड़े आईं।
विज्ञापन

उधर, केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि टीम ने सकोह में दो स्थानों पर भूमि का निरीक्षण गया। लेकिन दोनों ही स्थानों पर सीयू भवन के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता नाकाफी है। इसके अलावा टीम ने धर्मशाला के तहत आते सुधेड़ में भी भवन निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया है, लेकिन वहां पर भी पर्याप्त भूमि नहीं मिल पाई है। अब धर्मशाला में बनने वाले 30 फीसदी कैंपस के लिए और जगह भूमि की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed