{"_id":"68093ab5ea857c85690af3b9","slug":"administration-will-check-disaster-management-arrangements-before-ipl-matches-kangra-news-c-95-1-ssml1008-174439-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आईपीएल मैचों से पहले आपदा प्रबंधन के इंतजाम परखेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आईपीएल मैचों से पहले आपदा प्रबंधन के इंतजाम परखेगा प्रशासन
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मई में प्रस्तावित आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर आपदा प्रबंधन पर 25 अप्रैल को माॅक ड्रिल होगी। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि 4, 8 और 11 मई को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच होंगे। इसके लिए कानून, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, शहर की साफ-सफाई और अग्निशमन सेवाओं के साथ अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने पुलिस विभाग को आईपीएल मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आसपास के क्षेत्र में मरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नंबरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। डीसी ऑफिस में हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के आपदा प्रबंधन प्लान पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों की आवश्यक बैठक भी आयोजित की जाएगी। आईपीएल मैच के दृष्टिगत दर्शकों और खिलाड़ियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्लान तैयार किया है।