फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Action started against illegal mining mafia

Kangra News: अवैध खनन माफिया पर कार्रवाई शुरू

Wed, 24 Dec 2025 01:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Action started against illegal mining mafia
नूरपुर (कांगड़ा)। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से संवेदनशील कांगड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय खनन माफिया पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। यह कार्रवाई नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों के तहत नदियों, पर्यावरण और सार्वजनिक ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। अवैध खनन पर अब सिर्फ जुर्माना या एफआईआर ही नहीं, बल्कि पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए विशेष पर्यावरण मुआवजा भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

नूरपुर पुलिस जिला के तहत नूरपुर सब डिवीजन में दो, फतेहपुर में दो और खनन के लिहाज से संवेदनशील इंदौरा क्षेत्र में अवैध खनन के सबसे ज्यादा 11 मामलों में पर्यावरण मुआवजा वसूलने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अवैध खनन चाहे निजी भूमि में किया गया हो या सरकारी, दोनों जगह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। नूरपुर, फतेहपुर और इंदौरा क्षेत्रों में 15 मामले पकड़े गए हैं जिन पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एनजीटी के निर्देशानुसार अवैध खनन करने वालों पर पर्यावरण मुआवजे का जुर्माना लगाने के लिए कुल 15 मामलों की रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। इनमें लगभग दो करोड़ रुपये का पर्यावरण मुआवजा बनता है। - सुरेश कुमार, खनन अधिकारी, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed