फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Abhimanyu Badwal of Palauhra became Lieutenant

Kangra News: पलौहड़ा के अभिमन्यु बड़वाल बने लेफ्टिनेंट

Sat, 14 Mar 2026 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Mar 2026 07:20 AM IST
विज्ञापन
Abhimanyu Badwal of Palauhra became Lieutenant
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने पलौहड़ा का अभिमन्यु बड़वाल। स्रोत: परिजन
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली की ग्राम पंचायत पलौहड़ा के अभिमन्यु बड़वाल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सात मार्च को ऊटी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद अभिमन्यु अब मद्रास रेजिमेंट में अपनी सेवाएं देंगे। खास बात यह है कि अभिमन्यु परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो देश सेवा के लिए समर्पित हुई है।
विज्ञापन

पलौहड़ा के उपरली मावा निवासी अभिमन्यु के दादा ठाकुर सिंह नायब सूबेदार और पिता विजय सिंह सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। 28 अप्रैल 1999 को जन्मे अभिमन्यु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल से पूरी की और एसआरएम यूनिवर्सिटी से आईटी में डिग्री हासिल की। सेना में कमीशन प्राप्त करने से पहले वह दिल्ली में एनएचएआई में बतौर डेवलपर कार्यरत थे।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर दादी तारा देवी, माता अंजू और पिता विजय सिंह सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अभिमन्यु की इस सफलता पर भाजपा नेता संजय गुलेरिया, पलौहड़ा के पूर्व प्रधान डॉक्टर राजिंदर सिंह, पूर्व पार्षद रवि कुमार, सुलक्षण शर्मा कौल, शिन्टू ठाकुर, राजेश्वर हैप्पी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed