{"_id":"6a8c3a66aa494892d503de96","slug":"aashvi-dhiman-honoured-with-the-multi-talent-star-award-kangra-news-c-95-1-kng1047-251907-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आश्वी धीमान को मिला बहु-प्रतिभा स्टार पुरस्कार सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आश्वी धीमान को मिला बहु-प्रतिभा स्टार पुरस्कार सम्मान
विज्ञापन
नन्ही कलाकार आश्वी धीमान
लंबागांव/घुरकड़ी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के सलियाणा गांव की नन्ही कलाकार आश्वी धीमान को घुरकड़ी में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में 'बहु-प्रतिभा स्टार पुरस्कार-2026' से सम्मानित किया गया। यह आयोजन सीनियर सिटीजन क्लब कांगड़ा और बेटियां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक उत्कृष्टता सम्मान समारोह के तहत किया गया।
पारंपरिक हिमाचली परिधान में समारोह में पहुंची आश्वी ने प्रतिभा, आत्मविश्वास और बहुमुखी कला का शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा। इस भव्य समारोह में विभिन्न श्रेणियों की कुल 240 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आयुष ग्रुप ऑफ कंपनीज इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जितेंद्र सोढ़ी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उप महानिरीक्षक सौम्या सांबशिवन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जितेंद्र सोढ़ी ने कहा कि बच्चों और युवाओं को सही मंच और प्रोत्साहन मिलने पर वे प्रतिभा के दम पर प्रदेश और देश में बड़ी पहचान बना सकते हैं। संवाद