फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A young man found unconscious died, a case of murder registered

Kangra News: बेसुध मिले युवक ने तोड़ा दम, हत्या का मामला दर्ज

Fri, 04 Jul 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man found unconscious died, a case of murder registered
आलमपुर (कांगड़ा)। उपतहसील की बंधाऊं पंचायत के कोटलू गांव का 27 वर्षीय शुभम 19 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया। 19 दिन कोमा में रहने के बाद वीरवार को शुभम की टीएमसी में मौत हो गई। युवक की मौत का घटनाक्रम 19 दिन बाद भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोटलू गांव का शुभम 15 जून की रात डेढ़ बजे थुरल पुलिस चौकी के तहत आने वाले लयोरा गांव में किसी अपरिचित के घर के आंगन में लहूलुहान और अचेत अवस्था में मिला था। युवक का बैग व मिठाई का डिब्बा उक्त घर की छत पर मिला था। मोटरसाइकिल उक्त घर से थोड़ी दूर सड़क किनारे खड़ा था। 15 जून रविवार सुबह शुभम अपने घर से होशियारपुर में नौकरी का साक्षात्कार देने गया था और रविवार रात को बैरघटा पंचायत के लयोरा गांव में किसी अपरिचित के आंगन में बेसुध अवस्था में मिला था। उक्त घटना के 10 दिन बाद मामले में तथ्य जुटाने के लिए धर्मशाला से भी फोरेंसिक टीम आई थी, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त युवक छत से गिरा होगा या किसी ने उसके साथ मारपीट की होगी।
विज्ञापन




इस मामले में मृतक के पिता ने पुलिस में दो लोगों के विरुद्ध उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया था और अपनी शिकायत में दो लोगों के नाम बताए थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर युवक के साथ क्या घटना हुई होगी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में सटीक व निष्पक्षता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल पर जाकर तथ्य जुटाए गए हैं, जो भी इस मामले में सच्चाई होगी, सामने लाई जाएगी। अभी तक जो रिपोर्ट आई है, उसमें ब्लड अल्कोहल लेबल भी 217 आया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम व फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed