फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A young man died after drowning in a ravine with injuries on his forehead.

Kangra News: पुन्न खड्ड में डूबने से युवक की मौत, माथे पर मिले चोट के निशान

Sat, 18 Apr 2026 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 18 Apr 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
A young man died after drowning in a ravine with injuries on his forehead.
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के तहत पपरोला की समीपवर्ती पंचायत खड़ानाल के एक 19 वर्षीय युवक की पुन्न खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आयुष कुमार पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आयुष वीरवार शाम करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था और पुन्न खड्ड में नहाने चला गया। काफी देर तक साथ आए अन्य लड़कों के साथ नहाने के बाद अंत में आयुष और उसका एक दोस्त ही वहां रह गए। प्रत्यक्षदर्शी दोस्त के अनुसार, आयुष ने खड्ड के गहरे पानी में छलांग लगाई और अचानक चिल्लाने लगा।
विज्ञापन

दोस्त को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह बेबस होकर बाहर से देखता रहा। जब आयुष पानी से बाहर नहीं आया, तो उसने तुरंत परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आयुष को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि मृतक के माथे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। आयुष ने हाल ही में जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालते हैं। घर के इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे माता-पिता और दो छोटी बहनें छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed