{"_id":"66e8c4569119e9502b03afd4","slug":"a-playground-will-be-built-in-padhiyarkhar-with-five-lakh-rupees-butel-kangra-news-c-95-1-ssml1021-147444-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढियारखर में पांच लाख रुपये से बनेगा खेल मैदान : बुटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढियारखर में पांच लाख रुपये से बनेगा खेल मैदान : बुटेल
Tue, 17 Sep 2024 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत पढियारखर में खेल मैदान के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। यह सौगात मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने दी। आशीष बुटेल ने यह घोषणा नीलकंठ यूथ क्लब पढिय़ारखर की ओर से सायर (सैर) पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर की। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हम सभी को सहयोग देना चाहिए।
इसके अलावा आशीष बुटेल ने युवक मंडल को सफल आयोजन के लिए 31,000 और सिद्ध बाबा मंदिर कमेटी को 21,000 रुपये की धनराशि देने का भी एलान किया। इससे पहले उन्होंने सोमवार को सुंगल में आस्था कृपा फाउंडेशन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि 20 मरीजों की क्षमता वाले इस केंद्र में 16 नशे से ग्रसित रोगी उपचाराधीन है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, आस्था कृपा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक निदेशक अंकुश राणा, पढियारखर पंचायत प्रधान कंचन देवी, बीडीसी सदस्य पूजा, नगर निगम पार्षद अमित शर्मा और अध्यक्ष यूथ क्लब विशाल सहित स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।