फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A hub of chaos... security arrangements are zero

Kangra News: अव्यवस्था का अड्डा... सुरक्षा के इंतजाम शून्य

Thu, 17 Jul 2025 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A hub of chaos... security arrangements are zero
पंकज
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला के बस अड्डा में सुरक्षा के लिहाज से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। बस अड्डा परिसर में निगरानी के लिए लगाए सात सीसीटीवी कैमरों में से चार खराब पड़े हैं। खासकर महिलाओं की सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। बस अड्डा के केवल तीन कैमरे काम कर रहे हैं, जो मुख्यद्वार के पास हैं, जहां से बसें अंदर आती हैं। इसके अलावा पूरे परिसर में कोई भी सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बस अड्डा में काफी अव्यवस्थाओं का आलम है। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के अलावा वहां पर किसी प्रकार का कोई हेल्पलाइन नंबर तक नहीं दर्शाया है, जिसकी मदद से आपातकालीन स्थिति में पुलिस या किसी अन्य जिम्मेदार अधिकारी को फोन किया जा सके। धर्मशाला पर्यटन नगरी होने के कारण यहां रोजाना सैकड़ों सैलानी आते हैं। ऐसे में बस अड्डा के कैमरे खराब होना सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

बस अड्डा के कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोजाना रात 12:30 बजे बस अड्डा से लास्ट बस जाती है। मगर रात के समय केवल एक दो लाइटें ही बस अड्डा में जली होती हैं और अधिकतर स्थानों पर अंधेरा पसरा रहता है। सालों से बस अड्डा पार्किंग के ठेकेदार बसों के प्रवेश शुल्क की पर्ची काटकर लाखों कमा रहे हैं, लेकिन आज तक सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिला है। जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्था का आलम है। पुलिस की ओर से भी वहां कभी गश्त नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला एक पर्यटन नगरी है, जहां रोजाना काफी सैलानी आते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैमरों की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था हो और सुरक्षा कर्मचारी भी तैनात होने चाहिए। - आकृति बंसल, छात्रा

हाल ही में कांगड़ा बस अड्डा में युवती के साथ हुई छेड़छाड़ से सबक लेते हुए अन्य बस अड्डा में भी सुरक्षा के इंतजार होने चाहिए, ताकि महिलाएं कुछ को सुरक्षित महसूस कर सकें। - अंजु देवी, यात्री

बस अड्डा में एचआरटीसी के अधिकारियों को चाहिए कि शौचालयों के बाहर सुरक्षा कर्मचारी तैनात हो। इसके अलावा बस अड्डों में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होनी चाहिए। - हीना, छात्रा

धर्मशाला बस अड्डा में न तो चहारदीवारी है और न कोई सुरक्षा इंतजाम हैं। चारों तरफ से बस अड्डा खुला है, जिस कारण कोई भी व्यक्ति आपराधिक गतिविधि को अंजाम दे सकता है। - पंकज, निवासी धर्मशाला

धर्मशाला बस अड्डा में तकनीकी कारणों के चलते कैमरों में कुछ खराबी आई है। जल्द कैमरों को ठीक करवा दिया जाएगा, ताकि सुरक्षा के लिहाज से निगरानी बनी रहे। - साहिल कपूर, क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मशाला

पंकज

पंकज

पंकज

पंकज

पंकज

पंकज

पंकज

पंकज

पंकज

पंकज

पंकज

पंकज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed