फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A diesel-fuelled vehicle caught fire, two people narrowly escaped.

Kangra News: डीजल से भरी गाड़ी में भड़की आग, बाल-बाल बचे दो लोग

Sun, 04 Jan 2026 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 Jan 2026 05:12 AM IST
विज्ञापन
A diesel-fuelled vehicle caught fire, two people narrowly escaped.
गाड़ी में लगी आग को बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मी। -स्रोत : जागरुक पाठक
डमटाल (कांगड़ा)। क्षेत्र के हिल टॉप दुर्गा मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानसर से पठानकोट की ओर जा रही मानसर टोल प्लाजा की एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में डीजल के चार ड्रम लदे थे। आग लगते ही वाहन धू-धू कर जल उठा और पूरी तरह खाक हो गया।
विज्ञापन

गाड़ी में सवार दो लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही डमटाल पुलिस और पठानकोट पुलिस मौके पर पहुंची। पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा टीम एएसआई सुभाष चंद्र के नेतृत्व में घटनास्थल पर तैनात रही।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए इंदौरा और पठानकोट अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इंदौरा अग्निशमन चौकी के इंचार्ज दयाल ठाकुर के साथ फायरमैन गौतम लाल, अजय कुमार और प्रमोद सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed