{"_id":"6a89ac8d4a7ff204580195b0","slug":"a-45-year-old-public-path-in-sudhed-was-dug-up-using-a-jcb-machine-kangra-news-c-95-1-kng1037-251643-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुधेड़ में जेसीबी मशीन लगाकर खोद डाला 45 वर्ष पुराना सार्वजनिक रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुधेड़ में जेसीबी मशीन लगाकर खोद डाला 45 वर्ष पुराना सार्वजनिक रास्ता
Sun, 23 Aug 2026 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम धर्मशाला को शिकायत पत्र सौंपते सुधेड़ पंचायत के वार्ड-4 के लोग। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। ग्राम पंचायत सुधेड़ के वार्ड नंबर चार में जटेहड़ गांव की ओर जाने वाले करीब 45 वर्ष पुराने सार्वजनिक रास्ते को जेसीबी से खोदने का मामला सामने आया है। मार्ग बंद होने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर रास्ते को पूर्व स्थिति में बहाल करने की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग पिछले 45 वर्षों से आम जनता, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के आवागमन का मुख्य साधन रहा है। आरोप है कि राधा देवी और ऋषभ कुमार ने जेसीबी मशीन लगाकर इस सार्वजनिक रास्ते को खुदवा दिया, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। बरसात के मौसम में कीचड़ और फिसलन बढ़ने से यहां हादसे की आशंका भी बढ़ गई है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोगों ने वैकल्पिक रास्ते के निर्माण में भी बाधा डाली है, जिससे ग्रामीणों के पास आवाजाही का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सार्वजनिक रास्ते को तुरंत बहाल करने तथा रास्ता खोदने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में सुषमा देवी, दीक्षा कुमारी, चांदनी, बीना देवी, नीलम कुमारी, सकिना देवी, निशा देवी, मनदीप, प्रवीन कुमार, अशीष और संदीप कुमार शामिल रहे। एसडीएम मोहित रतन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मौके का जायजा लेकर समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।