{"_id":"19-65429","slug":"Kangra-65429-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल स्टाफ और तीमारदारों पर क्रॉस एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल स्टाफ और तीमारदारों पर क्रॉस एफआईआर
Kangra
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडलीय अस्पताल पालमपुर में एक मरीज को लेकर अस्पताल स्टाफ और तीमारदारों ने मारपीट और गालीगलौज का एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। तीमारदारों ने ईसीजी ऑपरेटर पर गालीगलौज और मारपीट तथा एक अन्य पर एंबुलेंस रोकने का आरोप लगाया है। वहीं ईसीसी ऑपरेटर ने मरीज के भाई और अन्य लोगों पर गालीगलौज का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार ने कहा कि वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनके भाई को सीने में दर्द हुआ। इस पर वह उसे उपमंडलीय अस्पताल पालमपुर ले आए। मरीज की हालत को देख उन्होंने ईसीजी ऑपरेटर को बुलाया, लेकिन ईसीजी ऑपरेटर काफी देर बाद ईसीजी करने आया। उन्होंने कहा कि इतनी देर हो गई तुम नहीं आए, यहां किसी की जान पर बनी हुई है। यह सुन ईसीजी ऑपरेटर ने उसके साथ बदतमीजी और धक्कामुक्की शुरू कर दी। बाद में चिकित्सक ने मरीज की हालत देख टांडा रेफर कर दिया। जब वह टांडा एंबुलेंस में जाने लगे तो वहां पर आए एक व्यक्ति ने एंबुलेंस की चाबी निकाल ली और गाड़ी रोक दी। यह देख बीच बचाव आए कई लोगों के कहने पर वह टांडा गए। दूसरी और ईसीसी ऑपरेटर का कहना है कि वह अपने कमरे में खाना खा रहा था। उसके कमरे में मरीज का भाई और अन्य दो तीन लोग आए और उसके साथ दुर्व्यवहार और धक्कामुक्की करने लगे। वहां पर मौजूद अन्य व्यक्ति गोपाल के साथ भी गालीगलौज और धक्कामुक्की की। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।