फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शीतकालीन सत्र : चकाचक हो रहा विस भवन

शीतकालीन सत्र : चकाचक हो रहा विस भवन

Mon, 09 Dec 2013 05:44 AM IST
Kangra
Kangra Updated Mon, 09 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। तपोवन स्थित विधानसभा भवन छह दिन ही नहीं बल्कि साल भर चकाचक रहता है। दिसंबर माह में चलने वाले शीतकालीन सत्र के चलते साल भर इस भव्य विस भवन का रखरखाव होता रहता है। इस बार लोक निर्माण विभाग विधानसभा भवन परिसर में रंग-रोगन और अन्य मरम्मत कार्य पर 12 लाख रुपये का बजट खर्च कर रहा है। इसमें सड़क की मरम्मत का कार्य भी शामिल है।
विज्ञापन

इस बजट के जरिये मुख्य सड़क से विधानसभा परिसर तक सड़क पर कुछ जगह पैचवर्क किया गया है। इसके अलावा विस परिसर में रंग-रोगन के काम को अंजाम दिया है। विस भवन की हर दूसरे सप्ताह के बाद पूरी तरह से साफ-सफाई की जाती है। भवन के रखरखाव के लिए 11 कर्मचारी तैनात हैं जो 12 महीने ड्यूटी दे रहे हैं। विधानसभा परिसर में 4/1 की पुलिस सुरक्षा 24 घंटे तैनात रहती है। ये पुलिस जवान विस परिसर में तैनात रहकर निगरानी करते हैं।
विज्ञापन

16 से 21 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र के चलते समस्त कर्मचारी सफाई व्यवस्था में जुटे हुए हैं। इसके अलावा लोनिवि विभाग के कर्मचारी भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस परिसर के केयर टेकर विनय शर्मा का कहना है कि परिसर की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। हर दूसरे सप्ताह परिसर की सफाई की जाती है।

लोनिवि के एक्सईएन विजय चौधरी का कहना है कि विस सत्र के चलते मरम्मत कार्य, रंग-रोगन आदि पर करीब 12 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। विस सत्र के चलते लोनिवि ने सारी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed