फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा से ही बने बोर्ड का उपाध्यक्ष

कांगड़ा से ही बने बोर्ड का उपाध्यक्ष

Sun, 08 Dec 2013 05:45 AM IST
Kangra
Kangra Updated Sun, 08 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। ब्राह्मण कल्याण परिषद की जिला स्तरीय बैठक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। टंडन क्लब में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया गया। इसके अलावा बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने के लिए एक कोर कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया। वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा ही शांति एवं सद्भाव में विश्वास रखता है। सरकार में जहां मंत्रिमंडल में ब्राह्मण समुदाय के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया, वहीं मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करके समुदाय की बड़ी मांग को पूरा किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा शासन में तो समुदाय के लोगों को भवन बनाने के लिए जमीन तक मुहैया नहीं करवाई गई। समुदाय को मजबूत करने के लिए सभी को बिना पद की लालसा के संगठित होना होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पद का चयन कांगड़ा से ही होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कांगड़ा से ही इस समुदाय की गतिविधियों को बढ़ाया जाता रहा है। बैठक में चर्चा रही कि कांगड़ा में परशुराम की प्रतिमा की स्थापना की जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिषद के प्रदेश महासचिव गौतम व्यथित सहित राम प्रसाद शर्मा, कमल किशोर पाधा, रमेश शर्मा, रजनीश शर्मा, अंजना शर्मा, संतोष कुमारी, राम चंद्र शर्मा, मुलख राज मेहता, रवि शर्मा, सुरेंद्र, अशोक शर्मा, विश्व कांत शर्मा, बलेश पुरोहित, युगल किशोर, प्रीतम शर्मा, राजेंद्र शर्मा सहित पालमपुर, कांगड़ा, नगरोटा सूरियां, बैजनाथ, नूरपुर, शाहपुर, जवाली, फतेहपुर से आए लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो सहित : नंबर एक : ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed