Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सुशांत के इशारे पर ही मची भगदड़ : करतार

सुशांत के इशारे पर ही मची भगदड़ : करतार

Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। भाजपा मंडल फतेहपुर के मंडल अध्यक्ष करतार सिंह पठानिया ने सांसद राजन सुशांत द्वारा लगाए उस आरोप की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा कि रजत हत्याकांड को लेकर सोमवार को धरने पर बैठे लोगों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगदड़ मचाई थी। उन्होंने कहा कि भगदड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नहीं बल्कि सांसद राजन सुशांत के इशारों पर उनके द्वारा लाए गए हुड़दंगियों ने मचाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धरना सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और सांसद के आने से पहले करीब 3 बजे तक शांतिपूर्वक चलता रहा। लेकिन जैसे ही सांसद तथा उनकी पत्नी धरना स्थल पर पहुंचें, लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया और उन्हें संबोधित नहीं करने दिया गया। फिर जब सुशांत धरना स्थल से रवाना हुए तो उनके साथ आए गुंडा तत्वों ने भगदड़ मचा दी। उन्होंने कहा कि रजत हत्याकांड का मामला 22 दिन से चल रहा है। इस दौरान 2 बार लोगों ने इसी स्थल पर चक्का जाम भी किया लेकिन कोई पथराव नहीं हुआ। अब सुशांत के धरने में शामिल होते ही पथराव कैसे हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद की राजनीतिक नैया डूब चुकी है। ऐसे में वह अपनी राजनीति चमकाने के लिए धरने में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोई भगदड़ नहीं मचाई। बल्कि सांसद के साथ आए हुड़दंगियों ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए तथा मुख्यमंत्री का होर्डिंग्स जलाकर यह दर्शा दिया कि धरने में भगदड़ सुशांत ने मचाई थी। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा रजत के परिजनों के साथ है। उन्होंने परिजनों सहित अन्य लोगों से पुलिस का सहयोग तथा शांति बनाए रखने की अपील की है। मौके पर मंडल सचिव मेजर सिंह, पूर्व प्रत्याशी बलदेव चौधरी, भाकिमो प्रदेश महामंत्री राजेश ठाकुर, भामसं नेता मदन राणा, स्वर्ण, भूपेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed