{"_id":"5b7da18442c792463b3b5801","slug":"91534960004-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास के तबादले का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास के तबादले का विरोध
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास के तबादले का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब(कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश पौंग बांध विस्थापित समिति प्रधान हंस राज चौधरी और सचिव एमएल कौंडल ने राहत एवं पुनर्वास उपायुक्त राजा का तालाब प्रभात चौधरी का तबादला करने का विरोध किया है। उन्होंने उपायुक्त के तबादले पर कड़ा विरोध करते हुए सरकार से इस पर तुरंत रोक लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार और कुछ नेताओं को यह पसंद नहीं आ रहा कि कोई अधिकारी पौंग बांध विस्थापितों के काम को सच्ची लगन, मेहनत, ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के कार्य करे। समिति के अनुसार उक्त अधिकारी ने पौंग बांध विस्थापितों के हितों एवं भूमि आवंटन बारे राजस्थान के अधिकारियों से विस्थापितों की लंबित मांगों को लेकर विशेष वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अधिकारी के तबादले से स्पष्ट हो गया कि सरकार अप्रत्यक्ष रूप से राजस्थान सरकार के साथ मिल कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में विस्थापितों को आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी रणनीति पर विचार करने पर मजबूर होना पड़ेगा।