फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ीपीएल और आईआरडीपी चयन पर उठने लगे सवाल

ीपीएल और आईआरडीपी चयन पर उठने लगे सवाल

Mon, 02 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ीपीएल और आईआरडीपी चयन पर उठने लगे सवाल
बीपीएल और आईआरडीपी चयन पर उठाए सवाल
विज्ञापन

गुनेहड़ के लोगों ने एसडीएम से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)।
उप मंडल बैजनाथ की पंचायतों में आईआरडीपी और बीपीएल चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उपमंडल की गुनेहड पंचायत के रविंद्र कुमार और कृष्णा देवी ने चयन प्रक्रिया में चहेतों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम बैजनाथ विकास शुक्ला को शिकायत सौंपी है।

शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि वे 14 माह से आईआरडीपी में हैं। अब तक उन्होंने इसके तहत किसी भी प्रकार का लाभ नहीं लिया है। लोग पांच सालों से इस श्रेणी में रहकर कई लाभ ले चुके हैं। ग्राम सभा में सरकारी आदेशानुसार हुए सर्वे से सभी ग्रामवासी समहत थे लेकिन बीडीओ ने सर्वे को दरकिनार करते हुए जनता की राय लेनी शुरू की। उसमें कुछ लोगों के कहने पर उसे सूची से बाहर कर दिया। रविंद्र का कहना है कि वह गरीब परिवार से है। बैंक ऋण से जूझ रहे हैं। कृष्णा देवी ने मनमाने तरीके से सूची तैयार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया है कि पहली अप्रैल को सर्वे के अनुसार बीपीएल और आईआरडीपी का चयन होना था। पंचायत ने मनमर्जी करते हुए उसे बाहर कर दिया। बीडीओ भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि सर्वे विभाग ने करवाया है, जबकि अंतिम निर्णय ग्राम सभा में होता है। किसी भी प्रकार की शिकायत के एसडीएम कार्यालय में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed