फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आईटीबीपी जवान की हृदयाघात से मौत

आईटीबीपी जवान की हृदयाघात से मौत

Sat, 01 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी जवान की हृदयाघात से मौत
फतेहपुर (कांगड़ा)। आईटीबीपी में तैनात पंचायत हडवाल के आईटीबीपी के जवान की ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई। जोगिंद्र सिंह (50) की मौत का समाचार सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव आईटीबीपी को सौंपा गया। उसके बाद परिवार को आईटीबीपी ने भी फोन के माध्यम से सूचित किया। शुक्रवार सुबह साढे़ नौ जवान का शव उसके पैतृक गांव पहुंचाया गया, जहां पूरे सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हडवाल के जोगिंद्र सिंह 1988 में आईटीबीपी में भर्ती हुए था, जो आजकल थानेदार के पद पर दिल्ली मुख्यालय में सेवाएं दे रहे थे। दिल्ली में ही ड्यूटी के दौरान सुबह करीब साढे़ चार बजे इनके सीने में अचानक दर्द उठा। तुरंत उन्हें नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन करीब छह बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। शव के साथ आईटीबीपी के इंस्पेक्टर शशि भूषण, सब इंस्पेक्टर बुद्धि राम शर्मा आए थे। उसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। इस मौके पर फतेहपुर प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार फतेहपुर प्रेम शर्मा ने पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से हरसंभव सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया। बेटे शुभम ने पिता को मुखाग्नि देने के बाद इस घटना को कभी न भरने वाला जख्म बताया। जवान की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जवान अपने पीछे पत्नी के अलावा माता-पिता, तीन लड़कियां और एक लड़का छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed