फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   74.94 percent voting in 82 panchayats of Hamirpur

Kangra News: हमीरपुर की 82 पंचायतों में 74.94 प्रतिशत मतदान

Fri, 29 May 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
74.94 percent voting in 82 panchayats of Hamirpur
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को हमीरपुर जिले की 82 ग्राम पंचायतों में लगभग 74.94 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में मंगलवार को जिले की 83 पंचायतों में लगभग 73.02 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

इस प्रकार चरण में पहले चरण के मुकाबले 1.92 फीसदी अधिक मतदान देखने को मिला है। दूसरे चरण में जिले की 82 पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के 82-82 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 466 पदों और इनके अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ।
विज्ञापन

सभी 466 मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया और मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि लगभग 74.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 1,25,768 में से 94,245 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों के 115 बूथों में 76.35 प्रतिशत, बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों के 99 बूथों में 72.55 प्रतिशत, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों के 42 बूथों में 74.98 प्रतिशत, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों के 91 बूथों में 75.06 प्रतिशत, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों के 75 बूथों में 76.94 प्रतिशत और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों के 44 बूथों में 73.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed