फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सरकार हमें महिलाएं समझकर कर रही नजरअंदाज

सरकार हमें महिलाएं समझकर कर रही नजरअंदाज

Fri, 14 Dec 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
सरकार हमें महिलाएं समझकर कर रही नजरअंदाज
महिलाएं समझ कर हमारी अनदेखी कर रही सरकार
विज्ञापन

21 वर्ष से अनदेखी का दंश झेल रहीं सिलाई क्राफ्ट अध्यापिकाएं
पंचायत सहायकों के पदों पर नियुक्ति देने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सरकार महिलाएं समझ कर हमारी अनदेखी कर रही है। हम भी पंचायतों में पंचायती राज कार्यों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक ड्यूटी निभाती हैं। बावजूद इसके 21 वर्षों से हमारी अनदेखी हो रही है। यह बात सिलाई क्राफ्ट अध्यापिका संघ हिमाचल प्रदेश की प्रदेशाध्यक्ष नीलम वर्मा और महासचिव सुषमा कुमारी की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम और पंचायतीराज मंत्री को सौंपे मांग पत्र में कही। उन्होंने बताया कि सिलाई अध्यापिकाएं पिछले 21 वर्षों से अनुबंध पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे पंचायतों में पंचायत सचिवों का पूरा कार्य देख रही हैं। बावजूद इसके उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी योग्यता भी उतनी है, जितनी की पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक बनने को चाहिए होती है। ऐसे में प्रदेश सरकार पंचायत सचिवों के पदों पर भर्ती करने जा रही है, जबकि इन पदों पर सिलाई क्राफ्ट अध्यापिकाओं को नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed