फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मैडीकल रिपोर्ट के बिना पंजीकृत नहीं होंगी स्कूल बसें

मैडीकल रिपोर्ट के बिना पंजीकृत नहीं होंगी स्कूल बसें

Thu, 24 May 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मैडीकल रिपोर्ट के बिना पंजीकृत नहीं होंगी स्कूल बसें
मेडिकल रिपोर्ट के बिना पंजीकृत नहीं होंगी स्कूल बसें
विज्ञापन

परिवहन विभाग कांगड़ा ने नूरपुर हादसे के बाद छेड़ी मुहिम
रिन्यू फार्मों के साथ संलग्न करनी होगी मेडिकल रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नूरपुर निजी स्कूल बस हादसे से सबक लेते हुए परिवहन विभाग ने निजी स्कूल बसों पर एक मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम के चलते निजी स्कूल बसें चालक की मेडिकल रिपोर्ट के बिना न तो पंजीकृत हो सकेंगी और न ही उन्हें रिन्यू करवाया जा सकेगा।

निजी स्कूल बस के मालिक को बस के पंजीकरण के दौरान बस के संबंधित चालक की मेडिकल रिपोर्ट भी फाइल के साथ संलग्न करनी होगी। इसके बाद ही बस का पंजीकरण और रिन्युअल होगी। अन्यथा परिवहन विभाग इन दस्तावेजों को अधूरा मानेगा। आरटीओ कांगड़ा मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग ने निजी स्कूली बसों पर एक विशेष मुहिम शुरू की है। इसके चलते निजी स्कूल बसों को अपनी रिन्युअल और पंजीकरण के दौरान बस के संबंधित चालक की फिटनेस रिपोर्ट फाइल के साथ संलग्न करनी होगी। इसके बाद ही इन बसों को मान्यता प्रदान की जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि विभाग ने इसके अलावा भी जिला भर में संचालित हो रहे निजी स्कूलों में लगी बसों के चालकों की मेडिकल रिपोर्ट मंगवाई है। उन्होंने बताया कि जो स्कूल संबंधित बस के चालक की मेडिकल रिपोर्ट मुहैया नहीं करवाएगा, उस स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर उनकी बस का पंजीकरण भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed