फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   71 tourists stranded in Karei amid snowfall

करेरी में बर्फबारी के बीच फंसे 71 पर्यटक

Mon, 28 Dec 2020 08:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
71 tourists stranded in Karei amid snowfall
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल मैक्लोडगंज के नड्डी में रविवार को हुई बर्फबारी फसी गाड़ी को धक्का मार - फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिले में अचानक खराब हुए मौसम के बाद हुई भारी बर्फवारी के बीच बाहरी राज्यों से करेरी घूमने आए 71 लोग फंस गए। इस दौरान बर्फबारी के बीच फंसे पर्यटकों ने पुलिस और जिला प्रशासन से बर्फबारी में फंसे होने की सूचना दी। इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, क्यूआरटी, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों सहित पर्वतारोहियों के दल ने बर्फ के बीच फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर करेरी में दिल्ली, हरियाणा, जयपुर और स्थानीय करीब 71 लोग घूमने गए थे, लेकिन रविवार रात को अचानक हुई बर्फबारी के कारण वे उसमें बुरी तरह से फंस गए। पर्यटकों के फंसे होने की सूचना करेरी पंचायत के उपप्रधान ने पुलिस और जिला प्रशासन को दी। वहीं, पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को पर्यटकों को वहां से लाने के लिए भेजा। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी बर्फ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई, जिन्हें मुश्किल के बाद सोमवार देर सायं सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन

इन लोगों ने किया रेस्क्यू
जानकारी के अनुसार करेरी में बर्फ के बीच फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार, एसएचओ मैक्लोडगंज अजीत कुमार सहित पुलिस थाना मैक्लोडगंज की पुलिस टीम, क्यूआरटी, अग्निशमन विभाग की टीम, पर्वतारोहियों सहित स्थानीय लोगों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-करेरी में 71 के करीब विभिन्न राज्यों के पर्यटक बर्फ के बीच फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों की टीम गई थी। बर्फ में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। - दिनेश कुमार, एएसपी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed