फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   70% of the winning candidates in the Panchayat elections are BJP supported: Parmar

पंचायत चुनाव में 70 प्रतिशत जीते प्रत्याशी भाजपा समर्थित : परमार

Tue, 09 Jun 2026 07:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
70% of the winning candidates in the Panchayat elections are BJP supported: Parmar
धर्मशाला में पत्रकारवार्ता करते विधायक वि​पिन सिंह परमार और अन्य भाजपा नेता। -अमर उजाला
धर्मशाला। भाजपा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि मई में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में 70 प्रतिशत जीत भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की हुई है। जिला कांगड़ा में जिला परिषद के 54 में से 42 सदस्य भाजपा समर्थित जीतकर आए हैं, जिन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा नेता साथ लेकर आए थे। यह बात उन्होंने सोमवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से साफ है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के अराजकतापूर्ण कार्यकाल का मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रदेश की 12 में से 10 जिला परिषदों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निकायों और नगर निगम चुनावों में भी भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया था। जनवरी में होने वाले इन चुनावों को सरकार अपनी मंशा के चलते रोकती रही, लेकिन अंततः सर्वोच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों के बाद सरकार को 31 मई तक इन्हें संपन्न करवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में माफिया राज हावी है और आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। पहले से चल रही जनहित योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा जिला परिषद और बीडीसी प्रतिनिधियों को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का सम्मान करना सरकार का दायित्व है।
परमार ने कहा कि प्रदेश की जनता और कर्मचारी वर्तमान सरकार से पूरी तरह निराश हो चुके हैं। कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल को भारी कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद के बिना प्रदेश सरकार का कामकाज चलाना असंभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी राज्य में प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है।

इस अवसर पर धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा विधायक पवन काजल, नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक रवि धीमान, अर्जुन ठाकुर, रीता धीमान, मुलख राज प्रेमी, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, प्रवक्ता संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed