{"_id":"5ad4f1694f1c1b86098b4e9e","slug":"61523904873-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप कार्यालय में मनोनित पार्षदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप कार्यालय में मनोनित पार्षदों ने ली शपथ
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां नप के नव मनोनीत पार्षदों को एसडीएम कांगड़ा शशिपाल नेगी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नगरोटा बगवां नगर परिषद के टाउन हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मनोनीत चार पार्षदों में से तीन को शपथ दिलाई गई। इसमें राणु राम, आशा वालिया और सिद्धार्थ चोपड़ा शामिल रहे, जबकि निजी कार्य से नगर के बाहर होने के कारण राजीव गुप्ता को शपथ नहीं दिलाई जा सकी। इस अवसर पर नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, उपाध्यक्ष बलराम पुरी, पार्षद कांता मेहरा और मधु शर्मा सहित ब्रह्मानंद, विकास चौधरी, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष विनय चौधरी, जगदीश विज, पूर्व अध्यक्ष हिमांद्री सोनी, नीलम गुप्ता, संतोष सोनी, रामपाल शर्मा, नेक धीमान, रमेश वालिया और युगल कायस्था आदि मौजूद रहे।