{"_id":"5c9d133cbdec22143e2c6579","slug":"51553797948-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेश के योद्घाओं की याद दिलाएंगी भरथरी स्कूल की दीवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेश के योद्घाओं की याद दिलाएंगी भरथरी स्कूल की दीवारें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरथरी की दीवारें जहां बच्चों को धरती और पानी बचाने का संदेश देंगी। वहीं आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महान योद्धाओं की याद भी ताजा करवाएंगी। इसके लिए स्कूल की दीवारों पर चित्रकला के माध्यम से कई संदेशात्मक चित्र बनाकर स्कूल का कायाकल्प निस्वार्थ फाउंडेशन फॉर रिसर्च कांगड़ा ने किया है। संस्था ने स्कूल में ही शिविर लगाया। इसमें कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दीवारों पर सुंदर कलाकृतियां उकेरी हैं।
संस्था के इस कार्य में चित्रकार अपूर्वा, असांडा, सुबोजित मंडल, तान्या, ललित, आयुष्मान और अदिति ने अपना योगदान दिया है। निस्वार्थ संस्था के अध्यक्ष कार्तिक शर्मा ने बताया कि संस्था ने स्कूल में 22 मार्च को अपना काम शुरू किया था, जो वीरवार को संपन्न हुआ। इस कार्य के लिए संस्था की टीम के सदस्य भूपेंद्र शर्मा, सोनाली गुरुंग, संजीव भट्ट, संजय पहाड़िया, रवीश मृगेंद्रा, योगेश पाल, अनिल कुमार, विशाल कटोच और तनु मेहरा सहित स्कूल प्रबंधन ने संस्था का सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि इसके लिए संस्था ने सरकार की ओर से किसी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता नहीं ली है। आपसी सहयोग से ही इस कार्य को किया गया है।