फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   45 employees of education department did not get salary

Kangra News: शिक्षा विभाग के 45 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Fri, 02 May 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 02 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
45 employees of education department did not get salary
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और उसके अंतर्गत आने वाले एक उच्च विद्यालय और एक माध्यमिक विद्यालय के करीब 45 कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन नहीं मिला है। वेतन में देरी को लेकर कर्मचारियों में रोष है। इस मामले को लेकर स्कूल के कर्मचारियों ने निदेशक शिक्षा विभाग को हस्ताक्षर युक्त पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा है और जल्द वेतन जारी करवाने का आग्रह किया है। निदेशक शिक्षा विभाग को लिखे पत्र में कर्मचारियों ने कहा है कि वेतन बिल समय पर जमा न होने पर कोषाधिकारी कार्यालय ने वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें अपने बच्चों की फीस और बैंक ऋण और अन्य खर्चों के निवर्हन में परेशान होना पड़ रहा है। संबंधित सरकारी स्कूल प्रिंसिपल, अध्यापकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के आपसी खींचतान के लिए पूर्व में भी चर्चा में रहा है और पुलिस थाने से लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के दरबार तक इस स्कूल के मामले पहुंचे हैं। अब अप्रैल का वेतन जारी न होने के पीछे भी इस आपसी खींचतान को ही इसका कारण माना जा रहा है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि कुछ लोगों की आपसी खींचतान का खामियाजा तीन स्कूलों के कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में वेतन से संबंधित मामलों का निपटारा करने वाले अधिकारी संदीप ने बताया कि उन्होंने हर माह की तरह सैलरी बना दी थी लेकिन एक गैर शिक्षक कर्मचारी के तबादले की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। तबादला होने के बाद भी संबंधित गैर शिक्षक कर्मचारी रोजाना अपनी ड्यूटी पर आ रहा था। इसलिए मैंने उसकी सैलरी भी पूर्व की भांति बना दी, जबकि प्रिंसिपल ने तबादला हुए कर्मचारी की ट्रेजरी में जाकर एलपीसी 15 अप्रैल से पूर्व ही करवा दी थी लेकिन मुझे एलपीसी की कॉपी 24 अप्रैल को दी गई। इसके बाद प्रिंसिपल अधिकांश समय अवकाश पर रहे। इस संबंध में प्रिंसिपल हर्षवर्धन से जब उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, कोष अधिकारी सतीश ने बताया कि समय पर दस्तावेज प्रक्रिया के पूरा न होने पर वेतन जारी नहीं हो सका। उच्चतर शिक्षा विभाग कांगड़ा के उप निदेशक विकास महाजन ने बताया उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और वह अवकाश पर हैं। अगर ऐसा है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed