{"_id":"62c08e006e40957e8b331837","slug":"43-new-cases-of-corona-infection-came-in-kangra-kangra-news-sml414010457","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में आए कोरोना संक्रमण के 43 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में आए कोरोना संक्रमण के 43 नए मामले
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को कांगड़ा में कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले 238 हो गए हैं।
कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कुछ समय से जिले में कोविड के नए मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 3 जून को जिला कांगड़ा में जहां मात्र 10 एक्टिव केस थे, वहीं 2 जुलाई तक इनकी संख्या बढ़कर 238 हो गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में आईएलआई (इन्फलुएंजा जैसी बीमारी) के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने सभी कांगड़ा निवासियों से अपील की है कि वे कोविड से बचने के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालन करें। मास्क पहनें, दो गज की दूरी बनाए रखें, समय-समय पर अपने हाथों को साबुन तथा पानी से धोते रहें।
उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति में आईएलआई जैसे लक्षण पाए जाते हैं, तो वे तुरंत अपने आप को आइसोलेट कर लें। इसके साथ ही वह नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपना कोविड टेस्ट करवाएं, ताकि समय रहते उचित इलाज करवाया जा सके। तभी हम इस शृंखला को रोक पाएंगे। इन लक्षणों को छिपाने से हम अपने साथ-साथ अपने परिवार और अन्य लोगों की सेहत को भी खतरे में डाल रहे हैं।