{"_id":"5cd5b7b3bdec22070970f363","slug":"41557510067-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आमने-सामने होगी हरलीन देयोल व सुषमा वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आमने-सामने होगी हरलीन देयोल व सुषमा वर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आमने-सामने होगीं
हरलीन और सुषमा वर्मा
जयपुर में होगा महिला टी-20 चैलेंज का फाइनल मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। महिला टी-20 चैलेंज के फाइनल मुकाबले में हिमाचल की सुषमा वर्मा और हरलीन देयोल एक बार फिर आमने-सामने होंगी। फाइनल मैच जयपुर में 11 मई को सायं आठ बजे से शुरू होगा। इसमें ट्रेल ब्लेजर्स की ओर से हरलीन देयोल और वेलेसिटी की तरफ से सुषमा वर्मा मैदान में उतरेगी। अभी तक के दो-दो मुकाबलों में हरलीन देयोल ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि सुषमा वर्मा विकेटकीपर की ही भूमिका में रही हैं। एक मैच में बल्लेबाजी करने आई, लेकिन एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला पाया। वहीं, दूसरी ओर हरलीन देयोल ने सुपरनोवास के खिलाफ 44 गेंदों में तीन चौकों की सहायता से 36 रन, वेलेसिटी के साथ हुए मैच में 40 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 43 रन ठोके थे। गेंदबाजी में हरलीन ने तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट झटका था। अब फाइनल मुकाबले में दोनों महिला खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।