फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   4,000 devotees sought blessings at the shrine of Goddess Chamunda.

Kangra News: मां चामुंडा के दरबार में 4000 श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Fri, 14 Aug 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 14 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
4,000 devotees sought blessings at the shrine of Goddess Chamunda.
चामुंडा माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत: जागरूक पाठक
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में पहले दिन करीब 4,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। वीरवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां चामुंडा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेलों के मद्देनजर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा दृष्टि से बाणगंगा नदी में स्नान करने तथा मंदिर परिसर के भीतर नारियल ले जाने व चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और निर्धारित स्थानों पर ही दर्शन व पूजा करें। मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होगा। इसके लिए सुरक्षा व नागरिक सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


लंगर सेवाओं का शुभारंभ
श्रावण अष्टमी के उपलक्ष्य पर विभिन्न लंगर संस्थाओं ने सेवा शुरू करने से पूर्व मां चामुंडा को भोग अर्पित किया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन व प्रसाद वितरण (लंगर) का श्रीगणेश किया गया। लंगर संचालकों ने कहा कि माता के दरबार में आने वाले भक्तों की सेवा करना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed