फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   4,000 crore to be spent on Kangra Airport expansion: Pathania

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार पर खर्च होंगे चार हजार करोड़ : पठानिया

Sat, 05 Sep 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Sep 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
4,000 crore to be spent on Kangra Airport expansion: Pathania
रैत/गगल। हिमाचल प्रदेश सरकार कांगड़ा एयरपोर्ट के विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। विस्तारीकरण से न केवल कांगड़ा, बल्कि पूरे प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी। यह बात उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के विकास और विस्तार कार्यों पर करीब चार हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना से जुड़े कार्य विभिन्न स्तरों पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और कई अहम कार्य अंतिम चरण में हैं। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए जा रहे इस विस्तार से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से देश-विदेश से हिमाचल आने वाले पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे होटल, होम-स्टे, टैक्सी ऑपरेटरों और स्थानीय व्यापारियों सहित पर्यटन से जुड़े तमाम व्यवसायों को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो पात्र परिवार अभी आर एंड आर (पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन) लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी नियमों के तहत यह लाभ दिया जाएगा। सरकार विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ ही सभी प्रभावित परिवारों के हितों और अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed