फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   4.33 lakhs offering second Navratri in Jwalamukhi temple,Four thousand devotees visited the Mother's Jyoti on the third Navratri, kangra news

ज्वालामुखी मंदिर में दूसरे नवरात्र चढ़ा 4.33 लाख का चढ़ावा

Fri, 16 Apr 2021 12:34 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
4.33 lakhs offering second Navratri in Jwalamukhi temple,Four thousand devotees visited the Mother's Jyoti on the third Navratri, kangra news
ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी बच्चे को मास्क देते हुए। - फोटो : Kangra
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र माह के दूसरे नवरात्र में भक्तों ने चार लाख 33 हजार 327 रुपयों का चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित किया। इसके अलावा मां के भक्तों ने 34 ग्राम सोना, 950 ग्राम चांदी व विदेशी मुद्रा के रूप में 20 यूरो भी चढ़ाए। मंदिर अधिकारी नायब तहसीलदार निर्मल सिंह ने बताया कि तीसरे नवरात्र पर लगभग चार हजार श्रद्धालुओं ने मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर न्यास ज्वालामुखी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए और उनको बेहतर दर्शन करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हुए हैं। यात्रियों को परिक्रमा मार्ग से ले जाकर मुख्य मंदिर तक लाइनों में ले जाया जा रहा है और प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए दिशा-निर्देशों के तहत दर्शन करवाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर के हर क्षेत्र की निगरानी मंदिर अधिकारी कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं नवरात्र के चलते जो श्रद्धालु या उनके परिवार के बच्चे बिना मास्क के गलती से ज्वालामुखी मंदिर में आ रहे हैं या जिनके मास्क भीड़ में कहीं गिर जा रहे हैं, उनको मंदिर पुजारी भुवनेश शर्मा अपनी तरफ से निशुल्क मास्क बांट रहे हैं। भुवनेश शर्मा ने बताया कि 9 दिन तक चलने वाले चैत्र माह के नवरात्रों में रोजाना करीब 100 मास्क मंदिर में ले जाएंगे और जो भी श्रद्धालु या उनके परिवार का बच्चा बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश करते हुए पाया गया उसे निशुल्क मास्क उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed