फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सलू के बीज का तीन हजार रुपये क्विंटल मूल्य तय

सलू के बीज का तीन हजार रुपये क्विंटल मूल्य तय

Fri, 30 Nov 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सलू के बीज का तीन हजार रुपये क्विंटल मूल्य तय
पालमपुर (कांगड़ा)। इस बार किसानों को आलू का बीज करीब एक हजार रुपये महंगा मिलेगा। क्योंकि, सरकार और कृषि विभाग ने आलू के बीज का मूल्य तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया है। किसानों को विक्रय केंद्र पर यह बीज तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा, जबकि ट्रांसपोर्ट और अन्य खर्चे कृषि विभाग करेगा। इस साल पहले आलू की बीज की कीमत 4300 रुपये तक बताई जा रही थी। इसी के साथ पिछले कई दिनों से आलू बीज की कीमत को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आलू के बीज के नए मूल्य तय होने के बाद भी किसानों को पिछले साल के मुकाबले यह मंहगा पड़ रहा है। इसलिए किसानों ने 50 फीसदी सब्सिडी की मांग सांसद शांता कुमार, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर और शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी से की है। किसानों का कहना है कि तीन हजार रुपये अधिक हैं। जबकि फसल तैयार होने पर इसका उचित मूल्य नहीं मिलता है।
विज्ञापन

किसान पप्पी, चतर सिंह, संतोष कुमार, युवराज, उत्तम गोस्वामी, मिलाप चंद, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, शोभन राम, जयराम, संजय कपूर, विनोद कुमार, रवि कुमार, प्रेम चंद, सोनू और प्रवीण आदि किसानों ने सांसद शांता कुमार और जिला के मंत्रियों से बीज पर पचास प्रतिशत सब्सिडी देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां-यहां होती है आलू की बिजाई
जिले में बैजनाथ, पालमपुर, पठियार, पंचरुखी, रैत, नगरोटा बगवां, भवारना, कांगड़ा और शाहपुर आदि इलाकों में अधिकतर आलू की बिजाई की जाती है।

कोट्स
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. एनके धीमान ने कहा कि सरकार और विभाग ने आलू के बीज की कीमत तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed