फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा में दो बाल आश्रमों के पास नहीं स्थाई पंजीकरण

कांगड़ा में दो बाल आश्रमों के पास नहीं स्थाई पंजीकरण

Tue, 07 Aug 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में दो बाल आश्रमों के पास नहीं स्थाई पंजीकरण
कांगड़ा में दो बाल आश्रमों का स्थायी पंजीकरण नहीं
विज्ञापन

हर छह माह बाद निरीक्षण कर दी जाती है संचालन की अनुमति
जिला में चार बाल आश्रमों का संचालन कर रहीं निजी संस्थाएं
प्रदेश सरकार सिर्फ एक बाल आश्रम का कर रही संचालन
विपिन चौधरी
धर्मशाला। बिहार के मुज्जफरपुर और उत्तर प्रदेश के देवरिया के बालिका आश्रमों की घटनाओं से हिमाचल सरकार भी हरकत में आ गई है। कांगड़ा जिला में वर्तमान में सात बाल आश्रम चल रहे हैं। जिसमें से दो बाल आश्रमों के पास स्थायी पंजीकरण नहीं हैं। प्रशासन हर छह महीने बाद इन बाल आश्रमों को अस्थायी पंजीकरण जारी करता है। इस कारण दोनों आश्रमों के संचालक काम चला रहे हैं। मुजफ्फरपुर और देवरिया की घटना के बाद प्रशासन कांगड़ा जिला के दो अस्थायी पंजीकरण वाले बाल आश्रमों को स्थायी पंजीकरण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कांगड़ा जिला में चार बाल आश्रमों का संचालन निजी संस्थाएं करती हैं। उधर, महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा के जिला परियोजना अधिकारी रणजीत सिंह ने कहा कि अस्थायी पंजीकरण वाले दो बाल आश्रम के संचालक संस्थाओं को स्थायी पंजीकरण की औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।


यहां पर चल रहे हैं बाल आश्रम
जिला कांगड़ा में गरली-परागपुर में एक सरकारी बालिका आश्रम है। इस आश्रम में 75 लड़कियों को रखने की व्यवस्था है। इसके अलावा दाड़ी में चल रहे दिव्यांग बाल आश्रम में 50, कच्छियारी में 25, फरेड़ में 30, दैहण में 25 और धर्मशाला स्थित सेल्टर होम में भी 25 किशोरों को रखने की व्यवस्था है, लेकिन मौजूदा समय में इन बाल आश्रमों में इनकी संख्या कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed