फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चार होटलों के कटेंगे बिजली-पानी

चार होटलों के कटेंगे बिजली-पानी

Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चार होटलों के कटेंगे बिजली-पानी
चार होटलों के कटेंगे बिजली-पानी
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने पंजीकरण के लिए किया था नोटिस जारी
आईपीएच-विद्युत बोर्ड को कनेक्शन काटने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज के चार और होटलों के बिजली पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। इन होटल संचालकों को पंजीकरण और नवीनीकरण करवाने के लिए पर्यटन विभाग ने नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके इन होटल संचालकों ने न तो विभाग के नोटिस का जवाब दिया और न ही होटलों के नवीनीकरण अथवा पंजीकरण की प्रक्रिया को अमल में लाया। इसके चलते अब पर्यटन विभाग ने इन चार होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश संबंधित विभागों को दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक पर्यटन विभाग ने बिना पंजीकरण और नवीनीकरण न करवाने के चलते चार होटलों को समन जारी किए थे। इस पर दो होटल संचालकों को तो जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बावजूद होटलों का नवीनीकरण नहीं करवाया गया। यही नहीं, एक होटल प्रबंधक ने तो समन भेजेने के बावजूद पर्यटन विभाग में अपना पक्ष रखना जरूरी नहीं समझा। हालांकि, पहले पर्यटन विभाग इन होटल प्रबंधकों के प्रति सकारात्मक रुख रखे हुए था, लेकिन होटल प्रबंधकों की ओर से औपचारिकताएं पूरी न करने के चलते अब विभाग ने चार होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य होटल जो बिना पंजीकरण और नवीनीकरण न करवाने के बावजूद संचालित किए जा रहे हैं, उन पर भी विभाग नजर रखे हुए है।
पर्यटन नगरी के चार होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए हैं। इन होटलों पर पंजीकरण और नवीनीकरण न करवाने के चलते कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. मधु चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग से चार होटलों के बिजली के कनेक्शन काटने के निर्देश मिले हैं। एसडीओ को इन होटलों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। -आरके खरवाल, अधिशासी अभियंता, एचपीएसईबी धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed