{"_id":"5a2ecb6e4f1c1b78548c293a","slug":"31513016174-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न1ंसी नेशनल ओपन यूथ फेस्टिवल में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न1ंसी नेशनल ओपन यूथ फेस्टिवल में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की नैंसी राष्ट्रीय ओपन यूथ फेस्टिवल में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में नैंसी ने एलोकेशन में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, त्रिगर्त कला मंच के बैनर तले सुनील संबियाल के निर्देशन में तैयार नाटक उरूभंगम को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान मिला है।
उरूभंगम महाभारत के उन पात्रों पर आधारित नाटक है, जिन्हें समाज में गलत नजरों से देखा जाता है। इनमें दुर्योधन, अश्वथामा की मुक्ति, गंधारी का दिया गया कृष्ण कुल को श्राप सहित अन्य घटनाओं का मंचन किया गया। नाटक को तैयार करने में धर्मशाला कॉलेज प्राचार्य पो. सुनील के मेहता और प्राध्यापक सुभ्रा गुप्ता का मुख्य योगदान रहा। नाटक के निर्देशक सुनील संबियाल ने बताया कि नाटक में दुर्योधन का किरदार अभिषेक, अश्वथामा का संजय, गंधारी का शिल्पा, धृतराष्ट्र का अमीर और कृष्ण के किरदार में दिव्यांशी ने भूमिका अदा की, जबकि नाटक के सूत्रधार मारवीन और शालिनी रहे।