फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   22 posts will be filled in Anganwadi centers of Nurpur, applications sought till October 14

Kangra News: नूरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे 22 पद, 14 अक्तूबर तक मांगे आवेदन

Tue, 16 Sep 2025 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Sep 2025 07:24 AM IST
विज्ञापन
22 posts will be filled in Anganwadi centers of Nurpur, applications sought till October 14
नूरपुर (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 3 और सहायिकाओं के 19 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कार्यकारी सीडीपीओ सुनीत कुमार ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्तूबर तक आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 अक्तूबर को सुबह 11:00 बजे कार्यालय नूरपुर में होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन रिक्त पद पंचायत छतरोली के केंद्र छतरोली-3, कोपड़ा पंचायत के मेहटी और पंचायत चरुड़ी के केंद्र चरुड़ी में भरे जाएंगे। इसके अलावा सहायिकाओं के पद पंचायत नागनी के रिना, धनेटी गारला के धनेटी वरसवाला, पंजाहड़ा के पंजाहड़ा वरसवाला, अनोह के दरियाड़, कमनाला के मुंगतियाल, ग्योरा के ममूर में भरे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा छतरोली के छतरोली-3, खेल के सम्मा, बरूही के बरूही और वासा हरड, मिजग्रां के मिजग्रां-1, गहींलगोड के गेही, खन्नी झिकली के खन्नी झिकली-3, नगर परिषद नूरपुर के नूरपुर-1 और 5, वासा वजीरा के थल्ली, ममूह गुरचाल के ठेहड़-2, सुल्याली के सुल्याली-1 और लोहरपुरा के बलारा-2 केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed