फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दुर्घटनाओं का ऑनलाइन रिकार्ड तैयार करेगा पीडब्ल्यूडी

दुर्घटनाओं का ऑनलाइन रिकार्ड तैयार करेगा पीडब्ल्यूडी

Fri, 04 May 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाओं का ऑनलाइन रिकार्ड तैयार करेगा पीडब्ल्यूडी
दुर्घटनाओं का ऑनलाइन होगा रिकॉर्ड
विज्ञापन

लोनिवि कर रहा कार्यशाला का आयोजन
विश्लेषण कर सुधारे जाएंगे ब्लैक स्पॉट
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। लोक निर्माण विभाग दुर्घटनाओं का ऑनलाइन रिकार्ड तैयार करेगा। इसके बाद इन दुर्घटनाओं का विश्लेषण कर ब्लैक स्पॉटों को सुधारा जाएगा। इसके लिए मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग धर्मशाला के कार्यालय में दो दिवसीय सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अभियंता कांगड़ा क्षेत्र सुरेश कुमार गंजू ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क परियोजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़े एकत्रित करने के लिए एक ऑनलाइन एप्लिकेशन आरएडीएमएस विकसित किया गया है। इसमें पुलिस विभाग सभी सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े इस एप्लीकेशन पर एकत्रित कर रहा है तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग इन दुर्घटनाओं की अपने विभाग से संबंधित जानकारी इस एप्लीकेशन में अपलोड करते हैं। वहीं, इन ब्लैक स्पॉटों को सुधारने के लिए चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई करने का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क परियोजना के तत्वावधान से अंतरराष्ट्रीय स्तर के सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों टोनी मैथ्यू और जैकब जॉर्ज ने राज्य सड़क परियोजना के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार शर्मा के साथ विस्तृत प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में सभी संबंधित अभियंताओं को आरएडीएमएस एप्लीकेशन से ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करना और उनके सुधार के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की रूपरेखा तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 2023 तक सड़क दुर्घटनाओं को 50 प्रतिशत कम करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed