{"_id":"610599858ebc3e094d754ed9","slug":"21-new-corona-positive-in-kangra-kangra-news-sml378844659","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से 10 दिनों में 59 बढ़ गए एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से 10 दिनों में 59 बढ़ गए एक्टिव केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में लोगों की लापरवाही से एक बार फिर कोरोना बढ़ने लगा है। 10 दिनों में ही जिला कांगड़ा में 59 एक्टिव केस बढ़ गए हैं। यानी संक्रमित लोेगों का आंकड़ा बढ़ रहा है और स्वस्थ होने वाले मरीजों में गिरावट आई है। लोग अभी भी अगर इसी तरह लापरवाह रहे तो जल्द संभावित तीसरी लहर दस्तक दे सकती है।
तीसरी लहर से बचने के लिए कोविड नियमों की सख्ती से पालना करना जरूरी है। शनिवार को भी जिला कांगड़ा में कोविड संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं और दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में अब एक्टिव केस 195 हो गए हैं। संक्रमितों में द्रोणाचार्य नर्सिंग कॉलेज की दो प्रशिक्षु नर्सें, फाट्टू का बाग, गंगथ के तीन लोग व समीरपुर के दो लोग शामिल हैं। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों के लोग भी शामिल हैं।