फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   डीएफओ नूरपुर के कार्यालय के बाहर धरना देगा परिवार

डीएफओ नूरपुर के कार्यालय के बाहर धरना देगा परिवार

Wed, 10 Oct 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
डीएफओ नूरपुर के कार्यालय के बाहर धरना देगा परिवार
डीएफओ के दफ्तर के बाहर धरना देगा परिवार
विज्ञापन

पौधों की नर्सरी जलाने पर कार्रवाई न होने से खफा
जसूर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के सिद्धपुरघाट निवासी निर्मल पठानिया ने उपमंडल अधिकारी नूरपुर को लिखित में कहा है कि वह 11 अक्तूबर से वन मंडल अधिकारी नूरपुर के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। विभाग ने अगर शिकायत का संज्ञान नहीं लिया तो 20 अक्तूबर से वह कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में उनके सिद्धपुरघाट गांव की सरकारी भूमि पर लगाए विभिन्न किस्म के पौधे (नर्सरी) को शरारती तत्वों ने उखाड़ कर जला दिया था। इसकी जानकारी 18 सितंबर को वन विभाग के नूरपुर स्थित कार्यालय को कर दी गई थी, लेकिन विभाग ने इस संबंध में कोई जरूरी कार्रवाई नहीं की और न ही उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में लाई। डीएफओ नूरपुर बसु कौशल ने बताया कि विभाग पूरे मसले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई में कुछ समय लग सकता है। विभाग इस घटना का संज्ञान ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed