{"_id":"5aa815484f1c1bc0078b50df","slug":"201520964936-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का चाबुक
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित नगरोटा बगवां के मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था में पड़ रहे व्यवधान और बंद नालियों के कारण फैल रही गंदगी को देखते हुए एनएच, परिवहन निगम अथॉरिटी और नगर परिषद ने मंगलवार को प्रशासन की सहायता से अतिक्रमण हटाने की मुुहिम शुरू की। इस दौरान प्रशासन ने मुख्य बाजार में किए अवैध कब्जे जेसीवी से गिराए। वहीं, प्रशासन के कड़े तेवरों को भांपते हुए कुछ दुकानदारों ने अपना सामान स्वयं समेट लेने में ही भलाई समझी। इक्का-दुक्का स्थानों पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी बहस और विरोध हुआ। इस पर प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर कार्रवाई को जारी रखा।
नगर के नया बस अड्डा से सुबह जारी हुई यह मुहिम सायं तक मुख्य बाजार में जारी रही। गत दिवस एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य ने तहसीलदार मनोज कुमार, नप के ईओ चमन लाल कपूर, परिवहन निगम के डीएम आरके जरियाल, आरएम राज कुमार, एसएचओ एनडी थिंड और एनएच विभाग के अधिकारियों के साथ नया बस अड्डा क्षेत्र में जाकर अतिक्रमणकारियों को अपना सामान उठा लेने और दुकानदारों को फैलाए गए सामान को अपनी हद में समेटने की कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें एक दिन का समय दिया था। मंगलवार सुबह नगर परिषद ने बस अड्डा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कुछ अवैध कब्जों को गिराया गया, नालियों पर निर्मित पक्के स्लैबों को हटाया गया। साथ ही दुकानदारों के अवैध रूप से बढ़ाए गए छज्जों को भी हटाया। इसके अलावा कुछ अतिक्रमणों का सामान नप ने अपने कब्जे में लिया। प्रशासन की कार्रवाई में नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, ईओ चमन कपूर, जेई, एसएचओ एनडी थिंड, लोक निर्माण विभाग और पुलिस अधिकारियों सहित जवान मौजूद रहे। उधर, एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य ने व्यापारी वर्ग से व्यवस्था दुरुस्त रखने में सहयोग करने की अपील की है। गर्मी के मौसम में कोई बीमारी न पनपे इसके लिए अतिक्रमण के जरिये सफाई में व्यवधान डालने वालों और यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।