{"_id":"5a944ca54f1c1b410b8bb3ed","slug":"201519668389-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट को हराकर कांगड़ा ने जीता डीपीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट को हराकर कांगड़ा ने जीता डीपीएल
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित नेताजी सुभष चंद्र बोस स्टेडियम में सोमवार को डीपीएल (धर्मशाला प्रीमियर लीग) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इसमें कांगड़ा टीम ने पठानकोट की टीम को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 25 हजार, जबकि उपविजेता पठानकोट टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष विपिन नैहरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
कांगड़ा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाए थे, जबकि पठानकोट की टीम 19 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए अभिषेक चौधरी को मैन ऑफ द सीरीज, इमेजिंग प्लेयर आशु, बेस्ट बॉलर अश्वनी, बेस्ट बैट्समैन विशाल को चुना गया। जबकि फाइनल मुकाबले में 80 रन और पांच विकेट चटकाने वाले नितिन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन वरुण, मनोज (बग्गा) अरुण, लक्की, मिट्ठू, परीक्षित और राजेंद्र ने संयुक्त रूप से किया।