{"_id":"5b09af934f1c1ba46e8b4bfb","slug":"191527361427-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन जमा होगा हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन जमा होगा हाउस टैक्स
Updated Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ऑनलाइन जमा होगा हाउस टैक्स
ई-नगर पालिका, वन सिटी मोबाइल ऐप का कार्य पूरा
एमसी के दायरे में आने वाले लोगों को मिलेगी सुविधा
स्मार्ट सिटी धर्मशाला में जल्द ही दौड़ेंगी ई-बसें
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना में लोगों को ई-सेवा के माध्यम से सरकारी सुविधाओं की आसान उपलब्धता तय करने के लिए वन सिटी मोबाइल ऐप को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा ई-नगरपालिका और जीआईएस वेब पोर्टल (भौगोलिक सूचना प्रणाली) परियोजनाओं का कार्य पूरा कर लिया गया है। ये सेवाएं बहुत जल्द लोगों को उपलब्ध करवा दी जाएंगी। अब स्मार्ट सिटी के लोग ऑनलाइन हाउस टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार नकल सहित अन्य एमसी के भुगतान कर सकते हैं। धर्मशाला स्मार्ट सिटी के लिए वेबसाइट विकसित की जा रही है, जिसका कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला शहर में जल्द ही ई-बसें दौड़ेगी। ई-बसों में जीपीएस एवं सीसीटीवी कैमरा भी लगे होंगे। साथ ही शहर में स्मार्ट रोड नेटवर्क विकसित करने के साथ-साथ बैरियर मुक्त बस शेल्टर बनाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कदम ने धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के प्रभावी एवं गतिशील कार्यान्वयन को लेकर परियोजना कार्यान्वयन इकाई के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि धर्मशाला शहर में निगरानी व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस दौरान स्मार्ट सिटी मिशन के तहत धर्मशाला में प्रथम चरण में लागू की जाने वाली परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित विभागों से जरूरी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर तीव्र गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईपीएच पहले चरण में रूट जोन ट्रीटमेंट का कुछ कार्य शुरू कर दिया है। हिमुडा और नगर निगम ने स्मार्ट स्ट्रीट परियोजना के तहत गलियों एवं रास्तों का लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है।
15 सरकारी भवनों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट
शहर सरकारी कार्यालयों में अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए चरणबद्ध तरीके से छतों पर सोलर प्लांट लगाने का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण में 15 सरकारी भवनों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। 12 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। लोगों की सुविधा एवं उनके मनोरंजन और टहलने का स्थान उपलब्ध करवाने के लिए शहर में पार्क और खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा।